सावधान: सिरसा के बाजेका वाला रेलवे फाटक 2 जून की रात्रि इस टाइम तक रहेगा बंद

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सिरसा में सिरसा-सुचान रेल खंड पर स्थित एलसी-140 (बाजेका वाला फाटक) पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसलिए 2 जून को रात्रि 8 बजे से 3 जून को सुबह 4 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। इसके लिए वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना होगा। 

रेलवे ट्रैक और लेवल क्रॉसिंग की सुरक्षा तथा सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए फाटक को अस्थायी रूप से सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। कार्य पूरा होने के बाद फाटक को पुन: सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।