अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के युवा महोत्सव में CDLU सिरसा की सांस्कृतिक टीम का परचम
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा की सांस्कृतिक टीम ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तहत आयोजित 39वे इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ-सेंट्रल ज़ोन यूथ फेस्टिवल ‘यूनिफेस्ट 2025-26’ में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह महोत्सव महर्षि मारकंडेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना में आयोजित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा की निदेशक युवा कल्याण डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच एवं ललित कलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्रों ने लोक ऑर्केस्ट्रा एवं वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में प्रथम स्थान, लाइट वोकल (ग़ज़ल), फोक ट्राइबल डांस एवं पोस्टर मेकिंग में द्वितीय स्थान, जबकि ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग एवं क्ले मॉडलिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पर्कशन (शास्त्रीय), थिएटर स्किट एवं मिमिक्री प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय प्रदर्शन किया गया। समग्र रूप से विश्वविद्यालय को संगीत स्पर्धाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ और ओवरआल सी डी एल यू की टीम चौथे स्थान पर रही।
डॉ. मंजू नेहरा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में युवा कल्याण निदेशालय निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का सतत मार्गदर्शन छात्रों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया की इस दल की अगुवाई ऍम ऍम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ गुरचरण दस ,सहायक युवा कल्याण निदेशक राजेश छिकारा तथा डॉ प्रीत कौर ने की। इस महोत्सव में सी डी ए ल यू के 60 प्रतिभागियों ने 26 इवेंट्स में भाग लिया। महोत्सव में देशभर के लगभग दो हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ,कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार सहित प्राध्यापकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।