CDLU SIRSA ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को अपनी आगामी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को समय पर आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें बी.ए. एलएल.बी. (पाँच वर्षीय प्रोफेशनल) 9वाँ एवं 10वाँ सेमेस्टर, एलएलबी. (3 वर्षीय प्रोफेशनल) 5वाँ एवं 6ठा सेमेस्टर, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.एड.) चौथा सेमेस्टर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योग द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी. फैशन डिजाइन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी 6ठा सेमेस्टर तथा बी.एससी. (गणित) 8वाँ सेमेस्टर शामिल हैं।
प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम अवश्य देखें। यदि किसी विद्यार्थी को परिणाम संबंधी कोई जानकारी चाहिए अथवा किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह विश्वविद्यालय के ग्रीवेंस पोर्टल onlinecdlu.ac.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।