गांव रूपाणा बिश्नोईयां में पौधारोपण कर होली मनाना एक सकारात्मक पहल: नवीन रुपाणा 

 
mahendra india news, new delhi

गांव रूपाणा बिश्नोईयां में नवीन रुपाणा ने पारिवारिक होली मिलन समारोह में कहा कि होली का पावन पर्व हमें मिल जुलकर पौधारोपण कर मनाना चाहिए पौधारोपण कर होली मनाना (Eco-Friendly Holi) एक बहुत ही सकारात्मकपर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदारी भरा कदम है।

यह परंपरा रंगों के त्योहार को प्रकृति से जोड़ती है।बता दे कि नवीन रूपाणा बिश्नोईयां से प्रमुख पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी स्वर्गीय मनफूल सिंह जांगड़ा के पोते है।मनफूल सिंह ने भी अपना पूरा जीवन मेहनत,ईमानदारी व पर्यावरण के प्रति लगाव में व्यतीत किया।नवीन रुपाणा ने कहा कि इस होली पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो या उससे अधिक पौधे अवश्य लगाने चाहिए।

यह अनूठी पहल न केवल पर्यावरण को बचाती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरी-भरी धरती भी सुनिश्चित करती है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे भादर सिंह, निहाल सिंह, प्रदीप जांगड़ा, मनोहर लाल, इकबाल, बंशी लाल, युद्धवीर, दीक्षांत जांगड़ा, सलामू दीन, साहिल, तमन्ना