हरियाणा में केंद्र सरकार ने धान खरीद को दी मंजूरी, आज से शुरू होगी प्रक्रिया; इससे अधिक ना हो नमी
mahendra india news, new delhi
केंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में धान की खरीद शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह खरीद प्रक्रिया आज मंगलवार यानि 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। मंडियों में धान की खरीद करने के आदेश जारी कर दिए गये हैं। मंडियों में धान में अधिकतम 17 फीसदी नमी की फसल की खरीद होगी। इससे अधिक नमी वाली फसल को खरीद के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं माना जाएगा।
इसके लिए किसानों को अनाज मंडियों में फसल लाने से पहले उसे अच्छी तरह सुखाकर लेकर आना होगा। ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। आपको बता दें कि इस सीजन में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2431 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकारी खरीद के दौरान किसानों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर इसी एमएसपी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। मंडियों में खरीद शुरू होने के साथ ही किसानों की फसल की गुणवत्ता और नमी की जांच की जाएगी।