चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय ने घोषित किए विभिन्न यूजी-पीजी के परीक्षा परिणाम
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने 31 जुलाई 2026 को विभिन्न स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि परिणाम समय पर जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी आगामी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योजनाओं में सुविधा प्रदान करना है।
जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं उनमें बीसीए द्वितीय सेमेस्टर, एलएलबी. (तीन वर्षीय) री-अपीयर चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलबी. (क्रेडिट आधारित) चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (चार वर्षीय) छठे सेमेस्टर सहित एम.ए. शिक्षा, अंग्रेजी का चौथा सेमेस्टर ,हिन्दी (तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर), राजनीति विज्ञान एवं पंजाबी के चतुर्थ सेमेस्टर शामिल हैं।
प्रो. राजकुमार ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देखें। परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा तकनीकी समस्या के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से सीधे संपर्क कर सकते हैं।