चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA ने विभिन्न स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची जारी की
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न एम.ए. एवं एमएससी. पाठ्यक्रमों के साथ-साथ व्यावसायिक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की मेरिट सूचियां भी जारी की गई हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेरिट सूची में शामिल सफल आवेदकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित कार्य दिवसों में संबंधित विभाग में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं। दस्तावेज सत्यापन के बाद आवेदकों को 25 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवाकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। निर्धारित समय सीमा तक फीस जमा नहीं करवाने वाले आवेदकों का प्रवेश दावा निरस्त माना जा सकता है।
जारी मेरिट सूची के अनुसार, एमएससी. केमिस्ट्री में ऑल इंडिया (एआई) श्रेणी की कट ऑफ 99.04 से 78.83 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी (एचओजीसी) में 77.90 से 52.20 प्रतिशत रही। एम.एससी. ज्योग्राफी में एआई श्रेणी की कट ऑफ 93.68 से 87.62 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 87.30 से 78.00 प्रतिशत रही। एमबीए में एआई श्रेणी की कट ऑफ 87.76 से 73.50 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 73.32 से 51.22 प्रतिशत रही।
इसी प्रकार, एमएससी. बायोटेक्नोलॉजी में एआई श्रेणी की कट ऑफ 83.48 से 82.22 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 80.45 से 58.00 प्रतिशत रही। एम.एससी. जूलॉजी में एआई श्रेणी की कट ऑफ 96.47 से 89.70 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 86.49 से 56.53 प्रतिशत रही। एम.ए. म्यूजिक वोकल में एआई श्रेणी की कट ऑफ 82.90 से 77.24 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 65.00 प्रतिशत रही। एम.ए. हिंदी में एआई श्रेणी की कटऑफ 81.79 से 63.10 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 62.71 से 51.42 प्रतिशत रही। एम.ए. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एआई श्रेणी की कट ऑफ 84.13 से 70.80 प्रतिशत तथा एचओजीसी में 70.57 से 53.92 प्रतिशत रही।
इसके अतिरिक्त, सर्टिफिकेट कोर्स इन हिंदी ट्रांसलेशन (छह माह) में एआई श्रेणी की कट ऑफ 86.43 से 69.06 प्रतिशत रही। पीजी डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट (एक वर्षीय) में एआई श्रेणी की कट ऑफ 75.83 से 63.87 प्रतिशत तथा एचओजीसी की कट ऑफ 54.17 प्रतिशत रही। वहीं, पीजी डिप्लोमा इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (एक वर्षीय) में एआई श्रेणी की कट ऑफ 80.89 से 73.83 प्रतिशत रही। दूसरी मेरिट सूची 27 जुलाई 2026 को तथा तीसरी मेरिट सूची 30 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार 8 अगस्त 2026 को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।