EPFO की WhatsApp सर्विस से घर बैठे चेक करें PF का पैसा, जानें पूरा तरीका

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
EPFO ने WhatsApp के जरिए भी ये सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. इसकी मदद से आप PF बैलेंस देख सकते हैं और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी भी ले सकते हैं, Job करने वाले लोगों की सैलरी से हर महीने PF यानी प्रोविडेंट फंड का पैसा कटता है. यह पैसा भविष्य की बचत के तौर पर जमा होता है. अब कर्मचारियों को अपना PF बैलेंस चेक करने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं है

WhatsApp सेवा इस्तेमाल करने के लिए आपको +91 87964 41800 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. इस सुविधा के जरिए सदस्य अपना PF बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजैक्शन और अकाउंट की पासबुक देख या डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प भी मिलता है

ऐसे चेक करें PF बैलेंस

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके PF खाते में कितना पैसा जमा है, तो नीचे दिए गए तरीके अपनाएं.

सबसे पहले अपने फोन में EPFO का WhatsApp नंबर 87964 41800 सेव करें.

 WhatsApp खोलकर इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें.

इसके बाद आपको स्वागत संदेश मिलेगा. इसमें अपनी पसंद की भाषा चुनें.

दिए गए विकल्पों में PF बैलेंस चेक करने का विकल्प चुनें.

अपनी पहचान की पुष्टि के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और मांगी गई जानकारी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें.

वेरिफिकेशन के बाद आप अपने PF खाते का बैलेंस देख सकेंगे