पंचकूला से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 9 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण
May 29, 2026, 18:13 IST
आमजन की आवश्यकता अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर विस्तार कर रही सरकार: कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा
- स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
- पंचकूला से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 9 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सिरसा, 29 मई।
स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य के क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोकार्पण किया। सिरसा के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का यहां लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वस्थ हरियाणा से सुदृढ हरियाणा बने, इसी मुख्य फोकस के आधार पर सरकार निरंतर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बढोतरी कर रही है। आज सरकारी अस्पतालों में लैब रिपोर्ट भी कुछ ही समय में उपलब्ध हो रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सेवा परमो धर्म ही मूल आधार है। इसी पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जी जान से मेहनत भी करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से आह्वïान किया कि वे निष्ठïा व ईमानदारी से काम करें ताकि हर गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पीपीपी मॉडल पर स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुधार के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में जिला सिरसा को भी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई सौगातें मिली है, जोकि लगभग पांच करोड़ रुपये की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
कार्यकारी सिविल सर्जन डा. प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला में सात उप स्वास्थ्य केंद्रों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया गया है। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र मम्मड़ खेड़ा में 98.24 लाख रुपये, पतली डाबर में 85 लाख रुपये तथा बालासर, धिंगतानियां, पंजुआना, अबूबशहर और रसूलपुर गांवों में प्रत्येक भवन पर 55.5 लाख रुपये की लागत आई है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे, जो लगभग 5000 की जनसंख्या को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे।
इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में 8.92 लाख रुपये की लागत से अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास भी किया गया। इस फार्मेसी स्टोर के माध्यम से आम जनता को ब्रांडेड दवाइयां सस्ती और किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का भी शुभारंभ किया। इस क्लीनिक में 9 वर्ष से 65 वर्ष तक की महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, सीएमजीजीए पूर्व रोहिल्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जिला महामंत्री अंबर मल्होत्रा, हनुमान कुंडु, अमीर चंद मेहता, शीशपाल कंबोज, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, जसविंद्र पाल कौर, रोहताश जांगड़ा, प्रदीप रातुसरिया, आदि मौजूद रहे।