दी आर्यन स्कूल में पूल पार्टी में बच्चों ने अपने पिता के साथ की जमकर मस्ती
mahendra india news, new delhi
सिरसा दी आर्यन स्कूल में नर्सरी से यूकेजी कक्षा तक के विद्यार्थियों एवं उनके पिता के लिए एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके पिता ने पानी में मस्ती, मनोरंजक खेलों, डांस और विभिन्न मजेदार गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय की प्राचार्या श्वेता महोश्वरी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सवार्गीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों और विद्यालय के बीच संबंधों को मजबूत बनाती है।
पूल पार्टी के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को भीषण गर्मी से बचने के लिए जूस और फलों का अधिक सेवन करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों से फास्ट फूड नहीं खाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बच्चों के पिता का उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक अनिल गोयल ने कहा कि द आर्यन स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों और अभिभावकों के साथ यादगार अनुभवों का भी निर्माण करता है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय के अभाव के कारण अभिभावक अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते। इसी उद्देश्य से द आर्यन स्कूल द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित की कभी बच्चों की माताओं व कभी पिता को बुलाकर बच्चों के साथ मस्ती का अवसर दिया जा रहा है, ताकि उनका आपस में जुड़ाव बना रह सके। डायरेक्टर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करने का उद्देश्य यह भी है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपना मनोरंजन कर सकें। उन्होंने कहा कि पूल पार्टी का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में प्रकृति और वातावरण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का विश्वास दिलाया।