राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढाणी प्लाटां SIRSA में परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढाणी प्लाटां, सेक्टर 19, सिरसा में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी डा. गुरचरन सिंह वैदवाला द्वारा किया गया। सेंटर हैड गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी सिरसा रमेश कुमार ने शिरकत की।

इस मौके पर कल्सटर हैड आशा रानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, डीडीओ नीलम प्रिंसीपल वैदवाला, एबीआरसी संतोष पूनियां, एसएमसी प्रधान सन्नी सिंह, स्कूल इंचार्ज स्रेह लता, कांता रानी भी मौजूद रहे। बीईओ रमेश कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों में टेलेंट की कमी नहीं है। अनुभवी स्टाफ द्वारा बच्चों को शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है, जिसका परिणाम हम सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करते हैं। एक-दूसरे में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने समाजसेवी गुरचरण सिंह के प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी अपने आप को किसी से कम न समझें, इसी सोच के साथ वे लगातार स्कूलों में जाकर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की हौंसलाफजाई कर रहे हैं, ताकि बच्चे और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ें और अपना व परिवार का नाम रोशन करें। इस मौके पर बीईओ रमेश कुमार व डा. गुरचरण सिंह ने परीक्षाओं में अव्वल रहे बच्चों को नगद पुरस्कार राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।