ई-रिक्शा को बीच सडक़ रोकने वाले चीनी ऐप होंगे बंद, केंद्र सरकार ने प्लेस्टोर से हटाने का दिया आदेश
mahendra india news, new delhi
हर कहीं पर मनमर्जी से ई रिक्शा सडक़ के बीचों बीच रोक दी जाती है। इससे हमेशा दुर्घटना घटने की भी आशंका बनी रहती है। इसका कारण चीनी एप से भी हो रहा है। अब ऐसी एप को बंद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में E-रिक्शा को दूर से रोकने वाले दो चीनी ऐप्स अब बंद होंगे। केंद्र सरकार ने BAT-BMS, Epoch-i-ion और Lossigy ऐप्स नाम के इन ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दे दिया है।
आपको बता दें कि सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसे ऐसे 5 App के बारे में पता चला था और उन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। IT सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने जोर देकर कहा कि App स्टोर को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को उनके सामने उठाएगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि नुकसान पहुंचाने वाले ऐप उपलब्ध न हों।
IT सेक्रेटरी ने की पुष्टि
इस मामले में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कृष्णन ने कहा, "यह सच है... कुछ App हैं जिनके बारे में हमें कल पता चला और उन दोनों को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।" उन्होंने यह पुष्टि सीआईआई साइबर सिक्योरिटी समिट के दौरान की।