चुलकाना धाम: बाबा श्याम मंदिर की दान पेटी से निकले करोड़ों रुपये, 17 गल्लों की गिनती जारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के पानीपत में चुलकाना धाम स्थित श्याम बाबा मंदिर का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में भक्तों का हमेशा आना जाना लगा रहता है। मंदिर रखें दानपात्र संख्या एक और दो के रुपयों की गिनती भी हो गई है। इनमें 26.10 लाख रुपये की राशि मिली है। इसी के साथ ही गिनती के दौरान रुपयों के साथ विदेशी मुद्राएं और चांदी के आभूषण भी मिल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अभी तक छह दिनों की गिनती में 5 दानपात्रों से 1.27,72,000 रुपये मिले हैं। उल्लेखनीय है कि बाबा श्याम के मंदिर में श्राइन बोर्ड बनने की घोषणा के बाद प्रथम बार सीसीटीवी कैमरे, प्रशासन और पंचायत की देखरेख में दानपात्रों के रुपयों की गिनती पारदर्शिता के साथ की जा रही है।
बता दें कि करीबन 10 दिन पहले बीडीपीओ की देखरेख में दानपात्रों के रुपयों की गिनती शुरू हुई थी। 2 दिनों तक चली दानपात्र नंबर छह की गिनती में प्रशासन को 44.30 लाख रुपये मिले थे।
इसके बाद दानपात्र नंबर पांच की गिनती में 25.90 लाख रुपये, दानपात्र संख्या 7 की गिनती में 12.80 लाख रुपये, दानपात्र संख्या एक में 18.72 लाख रुपये, दानपात्र संख्या 2 की गिनती में 26.10 लाख रुपये अभी तक मिले हैं।
प्रशासन की ओर से खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैंक कर्मचारी भी गिनती में लगे हैं। पंचायत की ओर से भी गिनती में मदद की जा रही है। पहली बार दान पात्रों की गिनती सरकार और पंचायत की मौजूदगी में हो रही है। मंदिर के प्रशासक और बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि अभी तक 5 दानपात्रों की गिनती में सवा करोड़ से अधिक रकम मिल चुके हैं। अभी 17 दानपात्रों की गिनती शेष बची है।