CIA SIRSA पुलिस ने रंधावा गांव के युवक को हजारों रुपये के गांजा सहित पकड़ा, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में पकड़ा 

 
Mahendra india news, new delhi

सिरसा के एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान टी प्वाइंट 8 मील रंधावा मोड़ क्षेत्र से कार सवार एक युवक को हजारों रुपए का 6 किलो 90 ग्राम गांजा सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 


इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी गांव रंधावा,जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान 8 मील रंधावा मोड़ पर मौजूद थी। 


इस दौरान गांव रंधावा की तरफ से एक कार आती दिखाई दिया,उक्त कार सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और कार को वापस मोडक़र मौके से खिसकने का प्रयास किया तो शक के आधार पर उक्त कार सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो कार की तलाशी ली तो कार से हजारों रुपए का 6 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ । 


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।