दसवीं कक्षा के छात्र ने अध्यापक की गर्दन पर पेचकस से किए कई वार, घायल, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव में राजकीय स्कूल की घटना
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल मेें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्र ने अध्यापक पर हमला कर दिया। छात्र ने इस दौरान पेचकस से अध्यापक की गर्दन पर तीन से चार वार किये। इससे अध्यापक घायल हो गया। स्कूल के अध्यापकों ने चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं घटना के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। जमाल चौकी पुलिस ने अध्यापक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
11 बजे की कॉपी जांच रहा था अध्यापक
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 11 बजे हिंदी अध्यापक सुनील कुमार कक्षा में कॉपी जांच रहे थे। इसी दौरान दसवीं कक्षा का नाबलिग छात्र ने बैग से पेचकस निकाला। वह तेजी से अध्यापक की तरफ बढ़ा। इसके बाद हिंदी अध्यापक पर एक के बाद तीन से चार वार कर दिए। इस घटना के बाद स्कूल में हडक़ंप मच गया। वहीं दसवीं कक्षा का नाबलिग छात्र मौके से फरार हो गया।
पुलिस पहुंची मौके पर
इस घटना की सूचना मिलते ही प्राचार्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्कूल के अध्यापकों ने घायल अध्यापक सुनील को संभाला। वहीं अध्यापक को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। इस घटना के बाद जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे। अध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि छात्र ने हमला किस कारण से किया। मुझे नहीं पता है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।