लिपिकों को मिली तीन अतिरिक्त वेतनवृद्धि, क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी, हरियाणा ने जताया आभार

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा के अनुमोदन पर लिपिक वर्ग को अतिरिक्त वेतनवृद्धि देकर राहत दी है। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा ने इसका श्रेय सीएडब्ल्यूएस के पदाधिकारियों व सदस्यों को दिया है, जिन्होंने अपना समय, श्रम और समर्पण देकर संगठन को मजबूत किया।

आज सीएडब्ल्यूएस पूरे हरियाणा के लिपिकीय कर्मचारियों की एकता, सम्मान एवं अधिकारों की बुलंद आवाज बनकर उभरा है। सीएडब्ल्यूएस के जिला प्रधान ने बताया कि यह सफलता प्रदेश के हजारों लिपिक कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम है। इसके लिए सीएडब्ल्यूएस हरियाणा ने हरियाणा सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है,

जिन्होंने लिपिक वर्ग की मांग पर गंभीरता से विचार कर यह कर्मचारी हितैषी फैसला लिया। सीएडब्ल्यूएस हरियाणा सरकार से अपेक्षा करती है कि भविष्य में भी लिपिकीय वर्ग के लिए इस प्रकार के हितैषी निर्णय लिये जाते रहेंगे।