हरियाणाा में CM फ्लाइंग टीम की बड़ी छापेमारी, गोदामों में अवैध अनाज स्टॉक की जांच
हरियाणा प्रदेश के अंदर CM फ्लाइंग टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। CM टीम ने आदमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वार के गोदामों पर छापेमारी की गई है। सूचना मिलने पर अवैध अनाज स्टॉक की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग टीम ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ संयुक्त रेड मारी।र
जानकारी के अनुसार CM फ्लाइंग टीम को आदमपुर क्षेत्र के ग्वार के गोदामों में अनाज का अवैध स्टॉक होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने विभिन्न गोदामों पर अचानक छापेमारी की। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की टीम भी इस जांच में शामिल रही है। जानकारी के अनुसार अभी तक की प्रारंभिक जांच में कुछ गोदामों में अनाज का स्टॉक पाया गया है। टीम पूरे गोदामों की जांच कर रही है और स्टॉक की मात्रा, वैध दस्तावेज तथा लाइसेंस की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि CM फ्लाइंग टीम और HARYANA मार्केटिंग बोर्ड की संयुक्त टीम विभिन्न गोदामों में लगातार जांच कर रही है। गोदामों के अंदर अवैध स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।