नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में 2 बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराणा के पास चौपटा-भट्टू रोड़ पर 2 बाइक की जोरदार भिडंत हो गई जिसमें गांव बरासरी के एक युवक की मौत हो गई और पिली मंदोरी निवासी युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव बरासरी निवासी करीब 29 साल के संजय पुत्र रोहतास भट्टू से अपने गांव बरासरी मोटरसाइकिल से आ रहा था। इसी दौरान पिली मंदोरी निवासी करीब 25 साल के विनोद कुमार पंजाब हेड़ से बाइक पर अपने गांव पीली मंदोरी आ रहा था। 


गांव नहराणा के चौपटा भट्टू रोड़ पर सोमवार रात्रि को दोनों मोटरसाईकिल की भिडंत हो गई। संजय पुत्र रोहताश निवासी बरासरी की गंभिर हालत को देखते हुए एंबुलेस से सिरसा ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार को नाथूसरी चौपटा के सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथ्मिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना के हवलदार जगदीश चन्द्र घटना स्थल पर पहुचे और मुआयना किया। नाथूसरी चौपटा थाना में परिजनों के आधार पर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


संजय कुमार का शव सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और घायल विनोद कुमार का इलाज जारी है। मृतक संजय के भाई पवन कुमार चाचा महावीर ने बताया कि संजय भट्टू कंला में दुकान चलाता था और विवाहित है एक लडक़ा व लडक़ी 2 बच्चे है। घायल विनोद कुमार भी विवाहित है और जेसीबी ऑपरेटर है और पंजाब हेड़ में कार्य कर रहा था। संजय की मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया