हैफेड में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ के अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा अधिनियम में सम्मिलित करने को लेकर कर्मचारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा को एक ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन सौंपने आए रामकिशन, अजीत, संदीप, भाल सिंह, मनीराम, मनीराम, मोहित शर्मा, सुरेश कुमार ने बताया कि सभी अनुबंधित कर्मचारी हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ के अधीन पिछले कई वर्षों से अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा अगस्त 2024 में हरियाणा सरकार के अधीन सभी विभागों एवं विपणन संघ में पिछले पांच वर्ष से कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा  देने की घोषणा की गई थी,

जिसे हरियाणा सरकार ने अपने वादे के अनुसार जनवरी 2026 में लागू करके कर्मचारियों को समायोजित करने का कार्य भी शुरू कर दिया है, लेकिन अत्यंत खेद के साथ निवेदन करना पड़ रहा है कि हैफेड विभाग का नाम इस नौकरी सुरक्षा पोर्टल में नहीं दशार्या गया है। विभाग द्वारा यह कहकर मना किया जा रहा है कि हैफेड एक फेडरेशन है और इसमें कार्यरत कर्मचारी फसली सीजन के अनुसार रखे जाते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि हैफेड एक बोर्ड/ संस्था है,

जो अन्य विभागों की तरह ही हरियाणा सरकार के अधीन कार्यरत है और सरकार के सभी नियम बीच का बड़ा माध्यम है और शर्तों का पालन करते हुए किसान व सरकार और इसमें कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी सिर्फ फसली सीजन में कार्यरत ना होकर पिछले कई वर्षों से लगातार कार्यरत है।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि हैफेड विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को ध्यान में रखकर नौकरी सुरक्षा अधिनियम अगस्त 2024 में पोर्टल पर शामिल किया जाए और इस बारे सबंधित विभाग को निर्देश देते दशार्या जाए, ताकि हैफेड में कार्यरत कर्मचारी भी अपनी जानकारी पोर्टल पर चढ़ाकर सरकार की योजनानुसार लाभ उठा सकें। कर्मचारियों ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप हैफेड विभाग को नौकरी सुरक्षा अधिनियम में शामिल कर हमारे साथ न्याय करेंगे और हम भी आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम सरकार के इस अहसान को कभी ना भुलाकर पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।