नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित
mahendra india news, new delhi
नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, लघु सचिवालय के कमरा नंबर-59 (द्वितीय तल) में स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01666-247245 है।
SIRSA अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां राम अवतार, जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एपीओ विनोद कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। 20 जून को प्रात: 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा 21 जून को प्रात: 8 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा।
इस दौरान परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या का निस्तारण किया जाएगा। नीट-2026 परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।