बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे चालू रहेंगे हेल्पलाइन नंबर
mahendra india news, new delhi
बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बरनाला रोड स्थित 33 केवी सब-स्टेशन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एसडीओ सागर को हड़ताल की अवधि के दौरान सिरसा के कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए गठित 'क्विक रिस्पॉन्स टीमों' तक जानकारी पहुँचाने के लिए भारत भूषण, कमलदीप सिंह, अरविंद कुमार, नवीन कुमार, संजीत, मनदीप, दिव्या, सतबीर, अक्षय, संदीप आदि की 10 सदस्यीय टीम बनाई गई है। हड़ताल की अवधि के दौरान टेलीफोन नंबर 01666-238489, 01666-238487, 98121-63045, 98121-63046 चौबीसों घंटे चालू रहेंगे, जिन पर विभिन्न माध्यमों से बिजली संबंधी समस्या दर्ज कराई जा सकेंगी। हड़ताल की अवधि के दौरान परिचालन संबंधी आवश्यकताओं और मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इंचार्ज एसडीओ सागर इस टीम के कार्यों का निर्धारण करेंगे।