Cow Farming: इस नस्ल की गाय किसानों को बना देगी करोड़पति, गाय आपको प्रतिदिन 30 से 80 लीटर तक दूध देती है

 
mahendra india news, new delhi

Cow Farming: खेती के साथ पशुपालन भी किसानों की कमाई का एक जरिया है। आज के समय लोग दूध का बिजनेस कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी Cow Farming का बिजनेस करना चाहते हैं तो अच्छी नस्ल की गाय का पालन बहुत जरुरी है। इस नस्ल की गाय ज्यादा दूध देती है जिससे आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस किस्म की Cow Farming के लिए जरुरी है। 

अगर आप जानवर पालकर अच्छा पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो गुजरात में पाया जाने वाला गिर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। यह गाय आपको प्रतिदिन 30 से 80 लीटर तक दूध देती है। आइए आपको गिर गाय की नस्ल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गिर गाय की पहचान कैसे करें?
गिर गाय की बात करें तो यह गाय देसी गाय से थोड़ी अलग होती है। आकार में बड़ी होने के अलावा, इस गाय का माथा बड़ा और आंखें बहुत छोटी और सुंदर होती हैं। गिर के सींग कानों के पीछे से निकलते हैं और पीछे की ओर मुड़े हुए होते हैं। Cow Farming

गिर नस्ल के दूध के फायदे
गिर गाय का दूध बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गिर गाय के दूध में 8 प्रकार के प्रोटीन, 6 प्रकार के विटामिन, 21 प्रकार के अमीनो एसिड, 11 प्रकार के फैटी एसिड, 25 प्रकार के खनिज, 16 प्रकार के नाइट्रोजन यौगिक, 4 प्रकार के फास्फोरस यौगिक, 2 प्रकार की शर्करा होती है। . ऐसा होता है।