गांव माखोसरानी में किसान के खेत में की खरपतवार नाशक स्पे, फसल नष्ट 

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी में किसान के ख्खेत में ख्ख्खरपतवार नाशक स्पे यानि टू फोर डी कर दी। इससे किसान की तीन एकड़ मेें फसल नष्ट हो गई है। किसान ने इसकी शिकायत नाथूसरी चौपटा पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह कासनियां की कैंरावाली रोड की तरफ खेत हैं। किसान ने नरमा की फसल बिजाई की हुई है। किसान ने खेत में जाकर देखा कि नरमा की फसल नष्ट हो चुकी है। इसके बाद पता चला कि नरमा की फसल में खरपतवार नाशक स्पे किया हुआ है। इस पर किसान ने नाथूसरी चौपटा पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


किसान नेता पहुंचे 
किसान की फसल खरपतवार नाशक स्पे से नष्ट करने की सूचना किसान नेताओं को मिली। इस पर किसान नेता रणधीर सिंह जोधकां गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी ने किसान की फसल में जान बूझकर खरपतवार नाशक स्पे किया है। यह बहुत ही गलत किया गया है। पुलिस जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करें।