सिरसा में दीवाली मेले में उमड़ने लगी भीड़, महिलाओं के लिए तंबोला और बच्चों के लिए रिंग गेम आकर्षण

 

mahendra india news,  news delhi
सिरसा डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में आयोजित दीवाली मेले में दर्शकों का हुजूम उमड़ने लगा है। संस्थान की ओर से महिलाओं व बच्चों सहित हर वर्ग के मनोरंजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। दस दिवसीय दीवाली मेले के दूसरे दिन जहां ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप की ओर से हिंदी फिल्मी गीत प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया गया।

वहीं महिलाओं के लिए तंबोला और बच्चों के लिए रिंग गेम ने मेले का आकर्षण दोगुणा कर दिया। करवाचौथ पर्व के बावजूद भारी संख्या में महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर मेले का भ्रमण करने आई और उन्होंने करीब चार दर्जन स्टॉलों पर बिक्री के लिए रखे उत्पादों में रूचि दिखाई। श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर माधव जैन ने बताया कि दीवाली मेला 5 नवंबर तक हर रोज सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है।

मेले को लेकर श्रीमत सिटी सेंटर को दुल्हन की भांति सजाया गया है। वहीं खाने-पीने की स्टॉल भी लगाई गई है। यहां वर्णनीय है कि करीब सवा सात एकड़ में विकसित किए जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर में बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट तैयार की जा रही है, इस मार्केट का डिजाइन विदेशी तर्ज पर है। यहां दो ओर बहुमंजिला दुकान व शोरूम के बीच 18 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है। श्रीमत सिटी सेंटर में कोन्नपलेक्स का सिनेमा हॉल, मल्टी नेशनल कंपनी सुविधा का स्टोर, हल्दीराम तथा सुरक्षा मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है।