सीआरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमाल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शतफीसद 

 

mahendra india news, new delhi
गांव जमाल स्थित सीआरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमाल का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत फीसद रहा। स्कूल के प्रबंधक भरत सिंह सहारण ने बताया कि स्कूल के 25 छात्रों ने परीक्षा दी। स्कूल के सभ्भी छात्रों ने परीक्षा पास की है। 

स्कूल की छात्रा नवीन ने 92 फीसद अंक लेकर प्रथम, माया ने 89 फीसद अंक लेकर द्वितीय व रूणिका ने 87.4 फीसद अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।  उन्होंने बताया कि स्कूल के 11 छात्रों ने मेरिट हासिल की है। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना है।