कच्चा तेल फिर $100 के पार, 24 जुलाई 2026 को पेट्रोल डीजल के भाव
mahendra india news, new delhi
INDIA की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में 59 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सरकारी कंपनियों ने कीमत बढ़ाने से परहेज किया। लेकिन मई में उन्होंने चार बार कीमत बढ़ाई।
पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है और गुरुवार को यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। मई के बाद पहली बार इसकी कीमत इस स्तर पर पहुंची है। पिछले 20 दिनों में कच्चे तेल की कीमत में 42 फीसदी तेजी आई है।
डीजल का रेट
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक शुक्रवार 24 जुलाई, 2026 को DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों बीपीसीएल और एचपीसीएल को जून तिमाही में भारी घाटा हुआ है। हालांकि आईओसीएल ने अब तक अपना रिजल्ट जारी नहीं किया है।
पेट्रोल-डीजल के आज के भाव
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47