ईरान पर फिर हमले से चढ़ने लगा क्रूड, पेट्रोल-डीजल का नया रेट जानिए

 

mahendra india news, new delhi
पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी कंपनियों ने बुधवार, 8 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों के बीच USA ने एक बार फिर से ईरान पर हमला किया है। इससे पहले होर्मुज स्ट्रेट में तीन व्यापारिक जहाजों पर भी हमले की NEWS आई। इसी का असर था कि आज सुबह इंटरनेशनल क्रूड मार्केट खुलते वक्त कच्चा तेल (Crude Oil) करीब तीन फीसदी तेज दिखा।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।