दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी, राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

 

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शनिवार यानि 28 नवंबर को भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम की अलग-अलग चुनौतियां लेकर आ रहा है। दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है

इसी के साथ ही उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा सुबह की मुश्किलें बढ़ा सकता है। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है। ऐसे में कहीं बारिश और तेज हवाएं तो कहीं कोहरा और गिरता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।


बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार यानि 28 नवंबर के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत में कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में कोहरे और राजस्थान में शीतलहर को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।