डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 21 दिनों के लिए आज आएंगे जेल से बाहर; सुरक्षा एजेंसी अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिन की पैरोल सोमवार को मिल गई है। इस पर आज 26 मई यानि मंगलवार सुबह 7 बजे डेरा प्रमुख के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आने की सूचना है। डेरा प्रमुख को पैरोल मिलते ही सिरसा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

बता देें कि साध्वी यौन शोषण मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहा गुरमीत सिंह वर्ष 2026 में 5 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। तब शाह सतनाम सिंह का अवतार दिवस था। इस साल में उसकी दूसरी पैरोल है। 


रणजीत हत्याकांड और छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत बरी
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख रणजीत हत्याकांड और छत्रपति हत्याकांड में बरी हो चुका है। इस इस वर्ष 7 मार्च को गुरमीत को पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने छत्रपति हत्याकांड से उसे बरी किया था। अब उसने साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

पुराने डेरा की करवा रहा मरम्मत
डेरा प्रमुख जब पिछली बार सिरसा आया था तो उस वक्त पुराने डेरे के पुन निर्माण शुरू करवाया था। गुरमीत सिंह ने 40 दिन की पैरोल के दौरान वह नियमित तौर पर पुराना डेरा सच्चा सौदा में आकर काम का निरीक्षण करता था। इसका काम आज भी जारी है।