कैंपस टू करियर विजन के साथ आगे बढ़ रही देश भगत यूनिवर्सिटी, प्लेसमेंट और स्किल्स पर विशेष फोकस

 

mahendra india news, new delhi
एआई प्रशिक्षण, इंडस्ट्री कनेक्शन, छात्रवृत्ति योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अवसरों से छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने की पहल
सिरसा,2 जुलाई। उच्च शिक्षा को रोजगार और उद्योग की जरूरतों से जोड़ने के उद्देश्य से देश भगत यूनिवर्सिटी पंजाब ने कैंपस टू करियर विजन के तहत नई पहल शुरू की है। यूनिवर्सिटी ने प्लेसमेंट, कौशल विकास, सेंटर आॅफ एक्सीलेंस (सीओई) और औद्योगिक सहयोग को मजबूत बनाते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की है। डबवाली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के उप निदेशक डॉ. प्रभजोत सिंह ने बताया कि डीबीयू नियमित डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ-साथ आॅनलाइन लर्निंग, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और डीबीयूए अमेरिकास इंटरनेशनल एजुकेशन ट्रैक जैसे विकल्प भी उपलब्ध करा रही है।

इन कार्यक्रमों को विद्यार्थियों की बदलती जरूरतों और वैश्विक करियर संभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, दिव्यांग छात्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही है। प्रमुख शक्ति स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। डॉ. प्रभजोत सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि देश भगत यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स में स्थापित देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास स्कूल आॅफ मेडिसिन के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त एमडी प्रोग्राम का अवसर मिल रहा है।

इस दौरान निदेशक स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अर्शदीप सिंह तथा जनसंपर्क अधिकारी परमवीर जनागल ने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और उन्नत शिक्षण सुविधाओं के कारण डीबीयू उत्तरी भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। यूनिवर्सिटी का फोकस अकादमिक उत्कृष्टता, उद्योग-तैयारी और वैश्विक एक्सपोजर पर है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।