ओलावृष्टि व वर्षा से हुए नुकसान का विवरण प्रभावित गांवों के किसान E-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर इस दिन तक करवाएं दर्ज

 

Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला में गत दिनों ओलावृष्टि व वर्षा के कारण रबी फसल 2025-26 को हुए नुकसान के संबंध में विवरण दर्ज कराने के लिए प्रभावित गांवों के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। प्रभावित गांवों के किसान अब 15 अप्रैल तक फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवा सकते हैं।


SIRSA जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि तहसीलदार SIRSA, डबवाली, कालांवाली तथा उप-निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, सिरसा की रिपोर्ट के अनुसार जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि व वर्षा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है।

इनमें तहसील कालांवाली के गांव गदरणा, तारुआना तथा तहसील डबवाली के गांव जोगेवाला, फूल्लो, हेबुआना और तहसील SIRSA के भरोखां और बरूवाली-1 गांव शामिल हैं। इन गांवों के किसान 15 अप्रैल तक अपनी फसलों के नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।