सिरसा के धिंगतानिया गांव को 55.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई स्वास्थ्य परियोजना का बड़ा उपहार मिला
mahendra india news, new delhi
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने बीते दिवस स्वास्थ्य विभाग की 9 बड़ी योजनाओं का भव्य उद्घाटन किया, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री (CM) ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर की। इस अवसर पर सिरसा के धिंगतानिया गांव को 55.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई स्वास्थ्य परियोजना का एक बड़ा उपहार मिला, जिससे ग्रामीण अंचल में चिकित्सा सुविधाओं को भारी बढ़ावा मिलेगा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में सिरसा जिला अध्यक्ष यतिंदर सिंह, डबवाली जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, रोहताश जांगड़ा, प्रदीप रातुसरिया, अम्बर महत्ता, मण्डल अध्यक्ष सुमन शर्मा, धिंगतानिया के पूर्व सरपंच कुलबीर सिंह और अखिल भारतीय महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर बोयत, महेंद्र धिंगतानिया सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।