हरियाणा प्रदेश में एसआईआर 80 प्रतिशत पूरा हुआ डिजिटाइजेशन; यह जिला बना नंबर वन

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का आज मंगलवार का दिन अंतिम दिन है। प्रदेश में एसआईआर भरने के लिए बीएलओ लगे हुए हैं। प्रदेश में एन्यूमरेशन फार्मों का डिजिटाइजेशन का 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 मतदाता हैं। इनमें से हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा 80.87 फीसद यानी एक करोड़ 67 लाख तीन हजार 944 का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है, 19.13 फीसद का बाकी है।

डिजिटलाइजेशन में हरियाणा प्रदेश में जिला फतेहाबाद सबसे प्रथम है, जहां 92.54 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। इसी तरह हरियाणा की सूची में सबसे नीचे गुरुग्राम जिला है। आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में केवल 2 ही जिले ऐसे हैं, जिनमें डिजिटाइजेशन का काम 90 प्रतिशत के आंकड़े को छू पाया है।

वहीं द्वितीय जिला महेंद्रगढ़ है, जिसमें यह काम 90.46 प्रतिशत पूरा हुआ है। इसी प्रकार 80 फीसद से 89 प्रतिशत तक में हरियाणा प्रदेश के 11 जिले हैं जिनमें कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा, भिवानी, हिसार,  पलवल और नूंह शामिल हैं।