ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल के छोटे भाई स्वर्गीय शिवलाल सिंगल के निधन पर गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
Mahendra india news, new delhi
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल के छोटे भाई स्वर्गीय शिवलाल सिंगल के निधन पर गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सिरसा सांसद कुमारी शैलजा, जेजेपी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, वीरभान मेहता, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष सतीश जग्गा, हरविंदर दहिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सागर केहरवाला, कांग्रेस नेता नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, गुरराज खट्टर सहित विभिन्न शिक्षण स्थानों के अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय शिवलाल सिंगल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिवलाल सिंगल का जीवन सादगी, सेवा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रहा। वे हमेशा समाज के लोगों से जुड़े रहे और अपने व्यवहार से सभी के प्रिय बने रहे। उन्होंने बतौर शिक्षाविद हज़ारों बच्चों को शिक्षित किया ।
उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। स्वर्गीय शिवलाल सिंगल की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।