करनाल में 15 अक्टूबर को होगी 20वीं नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिला चैंपियनशिप
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड ने जानकारी देते हुए बताया कि 20वीं नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए जिला एथलेटिक्स संघ करनाल के द्वारा जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को करण स्टेडियम, करनाल में किया जाएगा।
अनिल कुमार एथलेटिक्स कोच करनाल ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग (लड़के एवं लड़कियां) - जन्म तिथि: 17-11-2012 से 16-11-2014 तक और ट्रायथलॉन (ए) - 60 मीटर, लॉन्ग जंप (5 मीटर अप्रोच), हाई जंप (सिजर)
- ट्रायथलॉन (बी) 60 मीटर, लॉन्ग जंप (5 मीटर अप्रोच), बैक थ्रो (1 किलोग्राम शॉट पुट)
- ट्रायथलॉन (सी) - 60 मीटर, लॉन्ग जंप (5 मीटर अप्रोच), 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
- किड्स जैवलिन - लड़के एवं लड़कियों के लिए व्यक्तिगत इवेंट होगा।
सतीश पंघाल एथलेटिक्स कोच करनाल ने बताया कि अंडर-16 लड़कियां - जन्म तिथि: 17-11-2010 से 16-11-2012 तक
60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स (0.762 मीटर), हाई जंप (सिजर), लॉन्ग जंप, शॉट पुट (3 किलो), जैवलिन थ्रो (500 ग्राम), पेंटाथलॉन इवेंट आयोजित किया जाएगा।
अंडर-16 लड़के - जन्म तिथि: 17-11-2010 से 16-11-2012 तक
60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स (0.838 मीटर), हाई जंप (सिजर), लॉन्ग जंप (5 मीटर अप्रोच), शॉट पुट (4 किलो स्टैंडिंग), जैवलिन थ्रो (600 ग्राम), पेंटाथलॉन इवेंट होगा।
महत्वपूर्ण सूचना -
इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियम अनुसार 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे।
सभी खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आएं।