जिला स्वर्णकार संघ चुनाव: सभी 6 उम्मीदवारों के आवेदन मिले सही, प्रयास: सर्वम्मति से ही हो जिलाध्यक्ष की नियुक्ति
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला स्वर्णकार संघ के चुनावों को लेकर आए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए आए आवेदनों की चुनाव कमेटी अधिकारियों द्वारा जांच की गई। चुनाव कमेटी के वाइस चेयरमैन सुखविंद्र सोनी व सोनी धर्मशाला के प्रधान सोनू गोरीवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्वर्णकार संघ के चुनावों को लेकर कुल 6 आवेदन आए, जोकि जांच में सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को चुनाव निर्धारित किए गए हैं, लेकिन स्वर्णकार समाज की प्राथमिकता है कि प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से ही किया जाए। सभी डेलीगेट्स की सूची भी जारी कर दी गई है।
अगर सर्वसम्मति नहीं होती है तो उम्मीदवार से एक-एक पोलिंग एजेंट व एक-एक काऊंटिंग एजेंट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्णकार समाज जागरूक समाज है और सर्वम्मति इसलिए चाहता है, क्योंकि एक तो इससे समाज का भाईचारा कायम रहेगा और दूसरा चुनाव प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अधिकतर बार सर्वसम्मति से चुनाव होता आया है,
इसलिए स्वर्णकार समाज भविष्य में भी इतिहास की पुनरावृत्ति कर सर्वम्मति से ही जिला प्रधान की नियुक्ति करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्वर्णकार व्यवसायियों से आह्वान किया कि वे 8 मार्च को सोनी धर्मशाला (बेगू रोड) में सादर आमंत्रित हैं। सभी के लिए दोपहर भोज की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर चुनाव कमेटी चेयरमैन राजकुमार भूण, तहसील प्रधान गजानंद सोनी, लीलाधर सोनी, विशाल सोनी, केवल वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।