OYO Hotel में गलती से भी ना दे ये Document, वरना होगा भारी नुकसान

 

mahendra india news, new delhi
OYO Hotel: आज के समय में आधार कार्ड बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है। आधार कार्ड के बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ नहीं ले सकते। आधार का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए नहीं बल्कि कई जगहों पर होता है।

मास्क्ड आधार क्या है
मास्क्ड आधार की बात करें तो यह बिल्कुल असली आधार जैसा होता है। लेकिन यह आपको अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में सहायता करता है। मास्क्ड आधार में आधार नंबर के 8 अंका छिपे रहते हैं, तो सिर्फ 4 अंक ही दिखते हैं। 

मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कहां करें
मास्क्ड आधार का इस्तेमाल आप कई जगहों पर भी कर सकते हैं। होटल में कमरा बुक करना हो या ट्रेन टिकट बुक करना हो, आप हर जगह मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर आप किसी के साथ आधार कार्ड शेयर करना चाहते हैं तो आप अपना मास्क्ड आधार भी शेयर कर सकते हैं।

मास्क्ड आधार कैसे डाउनलोड करें
अगर आप भी मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आप UIDAI की वेबसाइट के जरिए बहुत आसानी से मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: मास्क्ड आधार डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको uidai.gov.in की वेबसाइट खोलनी होगी।

स्टेप 2: uidai.gov.in की वेबसाइट खोलने के बाद Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करके आधार नंबर डालना होगा।

स्टेप 4: आधार नंबर डालने के बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

 

स्टेप 5: Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा, उसे आपको डालना होगा।

स्टेप 6: अब आपको Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 7: अब आपको Do you want an masked Aadhaar? के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

तो इस तरह से आप UIDAI की वेबसाइट के जरिए आसानी से मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते हैं। मास्क्ड आधार आपको आधार स्कैम से भी बचाता है।

अगर आप आधार स्कैम से बचना चाहते हैं। तो आप होटल में कमरा बुक करते समय या ट्रेन में टिकट बुक करते समय मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप आधार में बायोमेट्रिक लॉक भी कर सकते हैं।