चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दी एनीमिया व प्राथमिक उपचार बारे जानकारी 

Doctors gave information to students about anemia and first aid.
 
 


सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एनीमिया की रोकथाम और फर्स्ट एड संबंधी जानकारी देने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने की। इस कैंप में डा. अस्मिता अरोड़ा डेंटिस्ट अमृतसर हॉस्पिटल, सिरसा और डा. अंजी खुराना स्किन स्पैशलिस्ट ने शिरकत की। डॉ. अस्मिता अरोड़ा ने बताया कि एनीमिया जो खून की कमी है, शरीर में विकार लाती है।

विभिन्न  रोग मनुष्य को घेर लेते हैं, इसके लिए सुबह की सैर, योग, खान-पान पर्याप्त नींद ,आराम, साग सब्जियां और फल के बारे में विस्तार समझाया। डा. अंजु खुराना ने फर्स्ट एड संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मनुष्य के चोट लगने के बाद कैसे उसका उपचार किया जाए अंगुली कट जाने पर किस प्रकार का उपचार किया जाए, जमीन पर चलते हुए आप गिर जाते हैं और उन्हें सभी जो दिक्कत आती है फर्स्ट टाइम संबंधी उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

प्रधानाचार्य मदन मलिक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कैम्प लगने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी प्राप्त हो और किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने अपने संबोधन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का विद्यालय में कैंप लगाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्वास्थ्य के प्रति कितनी सचेत है, इन कैंपों से यह जानकारी हमें प्राप्त होती है। इस अवसर पर डा. नेहा, डा. विमी गोयल, राजरानी, नाजिली, उषा, सुमन पूनिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।