सिरसा में डबल मर्डर, महिला संग प्रेमी को बेटे ने उतरा मौत के घाट
सिरसा जिला के गांव थेहड़ सिकंदरपुर में गुरुवार देर रात्रि को डबल मर्डर हुआ है। इस डबल हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपनी मां और उसके कथित प्रेमी की गला घोंटकर मर्डर कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह दोनों शवों को पिकअप में लादकर खुद सदर थाना पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।
मृतकों की पहचान 50 साल की अंगूरी देवी पत्नी पालाराम और 50 साल के लेखचंद के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मर्डर का मुख्य कारण मां का अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने कई बार अपनी मां को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो गुरुवार रात्रि करीब २ बजे लेखचंद और फिर अपनी मां अंगूरी देवी की चुनी से गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे युवक राजकुमार दोनों शव लेकर थाने पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सिरसा के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों के पोस्टमाटर्म किया जा रहा है।