चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य,कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

 
 रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेलसेवाओं को मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 14.04.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2.    गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 15.04.26 को हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

नोट- उक्त रेलसेवाओं को पूर्व प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चुरू-हिसार-चुरू के मध्य भी आंशिक रद्द किया गया है।