डॉ. अजय चौटाला का प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चौटाला से चंडीगढ़ कल से, गांव चौटाला से चंडीगढ़ तक कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
mahendra india news, new delhi
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चौटाला से चंडीगढ़ की शुरुआत करेंगे। यह जनजागरण अभियान गांव चौटाला से आरंभ होकर प्रदेश के सभी हलकों से होता हुआ चंडीगढ़ में संपन्न होगा।
JJP के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत वे कल डबवाली हलके के गांव चौटाला से करेंगे। अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर कल 2 अक्टूबर को शाम पांच बजे चौटाला गांव में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं JJP जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि आगामी हलका स्तर के कार्यक्रम की रूपरेखा संबंधित जिलाध्यक्ष व हल्का अध्यक्षों की सहमति से तय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत एक तरफ जहां डॉ. अजय सिंह चौटाला अपनी पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंने वहीं मौजूदा सरकार की विफलताओं को भी उजागर करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से गांव चौटाला की जनसभा में शामिल होने की अपील की।