डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों ग्रैंड मास्टर आॅफ एस्ट्रोलॉजी अवॉर्ड से सम्मानित

 

mahendra india new delhi
सिरसा। ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों को प्रतिष्ठित ग्रैंड मास्टर आॅफ एस्ट्रोलॉजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में उनके ज्ञान, अनुभव एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ बाली आॅडिटोरियम, कैसरबाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय धर्म ज्योति सम्मेलन-2026 में दिया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों से आए 200 से अधिक ज्योतिषाचार्यों एवं वास्तुकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उपस्थित विद्वानों को संबोधित किया। इसी अवसर पर इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर एवं वास्तुकार डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों को ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रैंड मास्टर आॅफ एस्ट्रोलॉजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण के रूप में पंडित ऋभुकांत गोस्वामी, साध्वी योगसिद्ध मां चेतना, डा. एच. एस. रावत, राज ज्योतिषी पंडित कृपाराम उपाध्याय, स्वामी सहजानंद, डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों तथा विशेष अतिथि पूजा अवस्थी जी, सपना राजपूत, पावनी, ज्योति जी एवं डी.के. जैन ने शिरकत की।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और ज्ञान के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन एवं इसके विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाने का कार्य किया जा रहा है। डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों ने सम्मान के लिए आयोजकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी ज्योतिष के क्षेत्र में ज्ञानवर्धक एवं जनहितकारी कार्य करते रहेंगे। समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और वे अपने क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। डॉ. ढिल्लों के सम्मानित होने पर उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।