मटक का पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानिए क्यों है अत्यंत गुणकारी
गर्मी अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर चुकी है। इस मौसम में बार बार प्यास लगती है। जिस पर हर कोई व्यक्ति अपनी प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी पीते हैं। अधिकतर लोग फ्रिज का पानी पीना पसंद करते हैं। जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर इसकी जगह पर मिट्टी के घड़े का पानी पीए तो बहुत ही अच्छा रहता है।
क्योंकि मिट्टी के मटके का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गुणकारी है। यह न सिर्फ प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन सुधारने, मेटाबॉलिज्म को गति देने, एसिडिटी कम करने और शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट रखने में भी सहायता करता है।
ये हैं फायदे मिट्टी के पानी से
प्राकृतिक शीतलता: मटके की मिट्टी के छिद्रों से पानी वाष्पीकरण के माध्यम से धीरे-धीरे ठंडा होता है। यह तापमान शरीर के लिए बिल्कुल अनुकूल होता है।
बेहतर पाचन: मटके का पानी अत्यधिक ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, जबकि मटके का पानी हल्का ठंडा होने से पाचन में कोई बाधा नहीं आती।एसिडिटी से राहत: मिट्टी के क्षारीय गुण पेट की अम्लता को बेअसर करते हैं, जिससे गैस और पेट की जलन में आराम मिलता है।
गले के लिए सुरक्षित: तेज धूप या पसीने से आने के बाद फ्रिज का चिल्ड पानी पीने से गला बैठ जाता है, जबकि मटके का पानी गले को बिना नुकसान पहुंचाए ठंडक देता है।
प्राकृतिक मिनरल्स: मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक गुण पानी में मिल जाते हैं, जिससे बॉडी को ज़रूरी पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं।