हरियाणा में में एनएच-334बी पर 2 ट्रालों की भीषण टक्कर, आग लगने से चालक की मौत

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें सोनीपत से हैं। जिला के गांव रोहणा के पास एनएच-334बी पर एक भीषण सडक़ दुर्घटना हो गई।  जानकारी के अनुसार यहां 2 ट्रालों की जोरदार टक्कर हो गई, इसके बाद एक वाहन में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में पीछे वाले ट्राले के चालक मंगल सेन की जलने से मौत हो गई।  

बताया जा रहा है कि मंगल सेन रोहतक के गांव आसन के निवासी थे। दुर्घटना इतना भयंकर था कि टक्कर के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने के काम में तेजी से जुटे हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। यातायात भी प्रभावित हुआ है, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा एनएच-334बी पर रोहणा गांव के पास हुई। आगे एक पत्थर से भरा ट्राला चल रहा था। पीछे से आ रहे रेत भरे ट्राले ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद रेत भरे ट्राले में भीषण आग लग गई। इसी ट्राले का चालक आग की चपेट में आकर जल गया।