कच्चे तेल में गिरावट, 27 जुलाई 2026 को आज क्या है पेट्रोल डीजल का रेट

 

 भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार, 27 जुलाई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। देश में 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने रविवार को कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तब बदलाव किया जाएगा, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की गिरती कीमतें कम स्तर पर स्थिर रहने की संभावना होगी।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक दिए हैं। इससे कच्चे तेल की कीमत में करीब 5 फीसदी गिरावट आई है। पिछले हफ्ते इसकी कीमत में 10 फीसदी तेजी आई थी और यह मई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव
शहर    पेट्रोल         डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली    102.12               95.20
कोलकाता    113.51          99.82
मुंबई    111.21                 97.83
चेन्नई    107.77                99.55
नोएडा    102.12              97.56
चंडीगढ़    101.51             89.47