मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

 

mahenmdra india news, new delhi

उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य में तकनीकी कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ  रेलसेवा जो दिनांक 16.07.26, 19.07.26, 21.07.26, 23.07.26, 29.07.26, 31.07.26, 04.08.26 व 06.08.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी, 

वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर व बरेली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।