पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से कई प्रदेशों में मौसम खराब, ये बड़ी चेतावनी, देखे मौसम की ताजा रिपोर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शुक्रवार यानि 30 जनवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में 30 और 31 जनवरी को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 30 व 31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने तथा अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध रहने की संभावना है । परंतु 31 जनवरी रात्रि से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात्रि व 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 30 और 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बरसात होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कई जगह बरसात होगी है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 30 और 31 जनवरी को बरसात की संभावना है। दिल्ली, बिहार, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बादल बरसने का अलर्ट है। राजस्थान और कर्नाटक में भी 30 और 31 जनवरी को मौसम विभाग के अनुसार बरसात की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ३० और ३१ जनवरी के लिए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम पूर्वानुमानउत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब समुद्र तल से ३.१ किमी की ऊँचाई पर जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों पर स्थित है।
इससे जुड़ा ऊपरी हवा का ट्रफ लगभग ७४ डिग्री पूर्व देशांतर के साथ २२ डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
विदर्भ से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ फैला हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग ०.९ किमी तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तर छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है।