बैंक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बैंकिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे खाता संचालन, नकद लेन-देन, डिजिटल बैंकिंग, ऋण प्रक्रिया तथा ग्राहक सेवा प्रणाली का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया
Updated: Mar 13, 2026, 12:29 IST
mahendra india news, new delhi
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य शत्रुजीत सिंह के आदेशानुसार वाणिज्य विभाग के सौजन्य से वाणिज्य विषय परिषद के तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को HDFC Bank का भ्रमण करवाया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रणाली के व्यावहारिक पक्ष से अवगत कराना था।
इस भ्रमण का निर्देशन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर मुकेश सुथार के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि इस अवसर पर प्रोफेसर रोहताश भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। बैंक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बैंकिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे खाता संचालन, नकद लेन-देन, डिजिटल बैंकिंग, ऋण प्रक्रिया तथा ग्राहक सेवा प्रणाली का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण किया।
बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रणाली की कार्यप्रणाली, आधुनिक डिजिटल सेवाओं तथा बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी बैंक अधिकारियों से बैंकिंग से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर मुकेश सुथार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है, जिससे उनका समग्र शैक्षणिक विकास होता है।
विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा महाविद्यालय प्रशासन और वाणिज्य विभाग का आभार व्यक्त किया।