सुबह बासी रोटी खाने से मिल सकते हैं सेहत को कई फायदे, इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार
mahendra india news, new delhi
Benefits of Stale Roti: सभी गर्म-गर्म रोटी खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा भूख लगी होती और बासी रोट खाने से परहेज करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सुबह उठकर बासी रोटी खाने के बहुत फायदे होते हैं। आइए आप भी जान लीजिए इनके बारे में।
इम्युनिटी बूस्ट करे
बासी रोटी का सेवन आपके लिए इम्युनिटी बूस्टर भी साबित हो सकता है, बस जरूरत है इसका सही ढंग से सेवन करने की। कई लोग रात में बची रोटी को कढ़ाई में तेल डालकर सब्जी की तरह छोंकते हैं या फिर चीनी और मक्खन लगाकर खाने की कोशिश करते हैं, जो कि सेहत के लिए लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है और ऐसा करने से इसमें मौजूद प्रीबायोटिक्स भी नष्ट हो जाते हैं।
पाचन को बनाए बेहतर
बासी रोटी खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है और अगर आपको कब्ज की भी दिक्कत रहती है, तो उस लिहाज से भी इसका सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है। सुबह इसे खाने से आपको पेट फूलने और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे खाने से आपको पेट फूलने और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
मांसपेशियों को बनाए मजबूत
बासी रोटी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। खासतौर से जब रोटी गेहूं से तैयार की गई हो, बता दें, कि इसके सेवन से मसल्स को स्ट्रांग बनाया जा सकता है और इसे दूध के साथ डाइट में शामिल करने से भी फायदे दोगुने हो जाते हैं।
वेट लॉस में मददगार
बढ़ते वजन को काबू में रखने के लिए भी बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। बता दें, ताजी रोटियों की तुलना में बासी रोटी में कैलोरी कम पाई जाती है, जिससे वेट लॉस कर रहे लोगों को मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
बता दें, कि बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए सुबह सवेरे दूध के साथ यह एक बढ़िया नाश्ता साबित हो सकती है। बस आपको ध्यान इस बात का रखना है कि, इसमें चीनी डालने की भूल नहीं करनी है।