शिक्षा विभाग ऑफिसरर लॉबी गठित, देवीलाल सहारण बने जिला प्रधान
Education Department Officer Lobby formed, Devi Lal Saharan became District President
mahendra india news, new delhi
सिरसा। शिक्षा विभाग की जिला सिरसा ऑफिसर लॉबी का गठन किया गया है। प्रधान एवं महासचिव का चयन करने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा में सर्वसम्मति से किया गया। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया का आयोजन चुनाव अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी चोपटा सतबीर सिंह ढिढारिया एवं प्राचार्य महेंद्र मेहता की उपस्थिति में हुआ।
इस दौरान प्राचार्य देवीलाल सहारण को सर्वसम्मति से जिले का प्रधान चुना गया, जबकि डॉ. इंद्रसेन को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्राचार्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य मदन मलिक, प्राचार्य उमेद सिंह ढाका, लेक्चरर यूनियन के पूर्व प्रधान प्राचार्य भूप सिंह सिहाग, प्राचार्या शालू भारद्वाज, प्राचार्या मंजू पूनिया, प्राचार्य नवदीप धुड़िया, प्राचार्य सुरेश पूनियां, प्राचार्य वेद रोज,
प्राचार्य राजेश लाखलान, प्राचार्य राजेश बाना, प्राचार्य अभिमन्यु, प्राचार्य सुनील, प्राचार्य रामकुमार, प्राचार्य बलविंदर सिंह जाटान, प्राचार्य निर्मल सिंह, प्राचार्य प्रताप सिंह, प्राचार्या संदीप कौर, प्राचार्य विद्याधर, प्राचार्या संतोष, प्राचार्य नीरज पाहुजा, प्राचार्य छोटू राम, प्राचार्य रतन सिंह, प्राचार्य दीपक मोंगा, प्राचार्य सुरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित प्रधान एवं महासचिव को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की उम्मीद जताई।